बिजली विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान

23007

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी-बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की बिजली का करँट लगने से मौत हो गई है मिली जानकारी के अनुसार थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के जिजौली गांव मे मँगलवार को दोपहर बाद समय करीब चार बजे एक युवक को विजली का करंट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिजौली निवासी राम दास पुत्र घिसई उम्र तीस वर्ष के घर के सामने लगे विद्युत पोल मे आर्थिग के तार से उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई इस दर्दनाक घटना की सूचना मृतक के परिवार तथा ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची इन्हौना चौकी की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है ग्रामीण जनता तथा म्रतक के परिजनो ने विजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए इस हादसे मे विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है जिसमें पीडित परिजनो ने कानूनी कार्रवाई के लिये शिवरतनगंज पुलिस को लिखित तहरीर दी है , पुलिस ने मामले को सँज्ञान मे लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए गौरीगँज भेज दिया है ।

👁 23K views
23K views
Click