बिजली विभाग द्वारा एक मुक्त समाधान योजना के तहत निकाली गयी जागरुकता रैली

21481

डलमऊ रायबरेली- विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए एक मुक्त समाधान योजना (ओटीएस) प्रारंभ की गई है। जिसके तहत पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में सर चार्ज माफ किया जाएगा। इस योजना का उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक मुक्त समाधान योजना जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके तहत बिजली कर्मचारियों द्वारा हर गली मोहल्लों में जाकर विद्युत उपभोक्ताओं को (ओटीएस) योजना के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है शुक्रवार कोविद्युत अवर अभियंता के नेतृत्व में मुराई बाग कस्बों में विद्युत कर्मचारी सहित व डलमऊ क्षेत्र के हर गली मोहल्ले ,कस्बे में जाकर (ओटीएस) योजना जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं अवर अभियंता ने बताया हैं पावर कॉरपोरेशन उत्तर प्रदेश द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत सरचार्ज में छूट देने के लिए एक मुक्त समाधान ओटीएस योजना शुरू की गई है।

लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें लोग इस योजना के बारे में जागरूक हो सके और अधिक से अधिक लाभ उठा सके। आगे की जानकारी देते हुए बताया है कि यह योजना तीन चरणों में लागू की गई है प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर, द्वितीय चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी एवं तृतीय चरण 15 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इस योजना के तहत छोटे एवं बड़े विद्युत बकाया दर विद्युत उपकेंद्र में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं इस योजना के तहत उन्हें विद्युत सरकार में छूट दी जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता रैली में विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 21.5K views
21.5K views
Click