बिना दिखावे के हो रही मदद

24345

इनपुट – सुरेश दत्त

रायबरेली – कोरोना महामारी के इस महाविप्पत्ति मे रायबरेली जिला का कोई भी बाशिंदा भूखा न रहे इस उद्देश्य के साथ बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी एवं विश्व दलित परिषद (उ०प्र०)के संयुक्त तत्वावधान में, जनपद के बहुजन मूवमेंट के अनुयायियों के सहयोग से रोहित चौधरी संरक्षक बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी के संयोजन में कोराना वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के चलते शहर में रह रहे तमाम ,गरीब,असहाय रेहड़ी पटरी वाले,दिहाड़ी मज़दूर को “पंचशील अन्न दान बैंक” संचालित कर आटा, दाल, चावल, सोयाबीन बरी, तेल, सब्जी मसाला, नमक वितरित किया जा रहा हैं, वहीं किसी भी जरूरतमंद का चेहरा उजागर नहीं किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज रायबरेली शहर में जिला अस्पताल चौराहा, निकट रेलवे स्टेशन, बरगद चौराहा, निकट -जीआईसी जगहों पर ज़रूरतमंदों को अन्न दान किया गया ।

“पंचशील अन्न बैंक” के सहयोगी एवं बहुजन मूवमेंट से राजेश कुरील, रोहित चौधरी, अनिल कान्त,नीरज सर, अशोक प्रियदर्शी, शुभम् चौधरी, सुनीता अम्बेडकर ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते शहर में जब-तक लॉकडाउन रहेगा । तब तक शहर का कोई भी गरीब,असहाय ज़रूरतमंद व्यक्ति अन्न के बिना भूखा नहीं रहेगा ।

“पंचशील अन्न बैंक” 24×7 सेवा भाव निरंतर करता रहेगा

इस द्वितीय चरण में अनिल गौतम, सुशील कनौजिया, जेपी रावत, आशाराम रावत, ललित कुमार, राहुल धीमान, राहुल कुमार(शिक्षक-खीरों), संदीप चौधरी (रिटेल मैनेजर) का अहम सहयोग मिल रहा है।

👁 24.3K views
24.3K views
Click