गश्त की असलियत जानने साइकिल से निकले दो पुलिस अधिकारी

26544

सलोन,रायबरेली-सीओ अमित सिंह और सलोन कोतवाल सजंय त्यागी सादे कपड़ों में साइकिल पर एक आम आदमी की तरह सलोन की सड़को और चौराहों पर पुलिसिया व्यवस्था का हाल जानने निकल पड़े। इस दौरान उन्हें किसी ने नहीं पहचाना। साइकिल पर पहुंचे दोनो अधिकारियों ने अलग अलग प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी।

आरम्भ में पुलिसकर्मी उन्हें नहीं पहचान सके, लेकिन उनके पुलिसिया अंदाज में सवाल पूछे जाने पर कुछ पुलिसकर्मी उन्हें पहचान गए। उसके बाद सभी ने उन्हें सैल्यूट मारा और धीरे- धीरे उनके प्रश्नों का जवाब देने लगे।इस बीच सीओ अमित सिंह और कोतवाल सजंय त्यागी ने डायल 112 का रजिस्टर चेक किया।वही दोनो अधिकारियों के साइकिल से गस्त करने पर डियूटी में लापरवाह पुलिस कर्मियी में हड़कम्प मचा है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 26.5K views
26.5K views
Click