बीपीएड अनुदेशक भर्ती पूर्ण कराने की मांग तेज,अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की अपील

460

रायबरेली-बीपीएड अनुदेशक पदों पर वर्षों पूर्व आमंत्रित किए गए आवेदनों के बावजूद अब तक काउंसलिंग एवं नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण न होने से अभ्यर्थियों में गहरी निराशा व्याप्त है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने की मांग उठाई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित अर्हताओं के साथ कई वर्ष पूर्व आवेदन किया था, किन्तु आज तक न तो काउंसलिंग की तिथि घोषित की गई और न ही नियुक्ति की कोई स्पष्ट सूचना जारी हुई। लगातार विलंब के कारण अनेक योग्य युवा आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं।
युवाओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए बीपीएड अनुदेशक भर्ती की काउंसलिंग प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके। उनका कहना है कि परिवार की जिम्मेदारियों और रोजी-रोटी की चिंता के बीच यह प्रतीक्षा और अधिक कठिन होती जा रही है।
अभ्यर्थियों ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे, जिससे वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर हजारों युवाओं को राहत मिल सके।

एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

460 views
Click