बीपीएम ने विक्षित महिला को नहलाया-धुलाया और पहनाए थे कपड़े
रायबरेली हरचंदपुर कस्बे में एक मानवीय कार्य की सराहना की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आरती सिंह को अभिनव भारत मंच ने सम्मानित किया।
घटना चार दिन पहले की है, जब एक बुजुर्ग का शव मिला था। उसके पास उसकी विक्षिप्त बहन बैठी हुई थी। महिला के शरीर में कीड़े लग गए थे। उसने कपड़े भी नहीं बदले थे।
बीपीएम आरती सिंह ने महिला की स्थिति देखी तो तुरंत मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने महिला को नहलाया-धुलाया। बाजार से नए कपड़े खरीदकर पहनाए। इसके बाद डॉक्टर से उपचार कराया और जिला अस्पताल रेफर करवाया।
शनिवार को अभिनव भारत मंच के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बीपीएम को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मंच के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि वे ईश्वर से बीपीएम को और शक्ति देने की कामना करते हैं।
इस अवसर पर मंच के सदस्य मनोज सिंह, संजीत सिंह, रामू वैश्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद था।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


