बूथ स्तर पर पुनः प्रवास करें पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह

12080

महोबा , भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने की। सुधीर सिंह ने हाल ही में हुए अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन की समीक्षा की जिसमें उन्होंने जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयों से पूर्ण विवरण लिया, कितनी संख्या गई कितने वाहन गए, कोई असुविधा तो नहीं हुई। सुधीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है लेकिन समीक्षा का उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर आम जनमानस के बीच संगठन के द्वारा कार्य करती रहती है। उन कार्यों को और बेहतर ढंग से कैसे किया जाए इसी उद्देश्य से समीक्षा की जाती है। केंद्र में एवं प्रदेश में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है निश्चित रूप से वो कार्यकर्ता की मेहनत के कारण ही है। पार्टी द्वारा वोटर चेतना महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का विवरण भी लिया गया एवम इसको और बेहतर ढंग से करने के लिए योजना बनाई गई। उक्त बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कमलेश सक्सेना, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 12.1K views
12.1K views
Click