बेख़ौफ़ चोरों ने मुर्गी फार्म हाउस से इनवर्टर और बैटरी किया पार

27771

पीड़ित ने पुलिस में की चोरी की लिखित शिकायत

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र मे बेखौफ चोरों ने बीती रात को मुर्गी फार्म हाउस से बैटरी व इनवर्टर पार कर दिया।

इसरार अहमद पुत्र वली मोहम्मद निवासी बरस ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीती रात को गंगापुर चौराहे पर बने मुर्गी फार्म हाउस से जाली तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी चला गया। जिसकी कीमत लगभग चालीस हजार रुपए है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायती दिया।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 27.8K views
27.8K views
Click