बेखौफ चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर माल लेकर रफूचक्कर

20821

 

सरेनी (रायबरेली)–बीती बुधवार की रात सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधवन गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया!बताते चलें कि दुधवन गांव निवासी विजय बहादुर सिंह (60 वर्ष) पुत्र स्व. सरयू सिंह के घर अज्ञात चोरों ने छत से आंगन में आकर कमरे के अंदर रखे बक्से,सूटकेस व आलमारी में रखे लाखों के जेवरात,कपड़े व 45000 रुपये नगदी पार कर दी!वहीं दूसरी तरफ उसी गांव के ही वीरेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र स्व. कुंवर सिंह जो कि वर्तमान बीडीसी सदस्य हैं उनके घर भी चोरों ने धावा बोलते हुए जीने के रास्ते घर में घुसे और लाखों के जेवरात सहित 62000 रुपये की नकदी पार कर दी!एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की इस घटना की वजह से स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं!वहीं सुबह जब घर में लोगों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा तो सभी दंग रह गए और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 व कोतवाली पुलिस को दी!सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच पडताल में जुट गई है व चोरी के खुलासे को लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है!इस संबंध में दोनों पीडितों द्वारा कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है!

👁 20.8K views
20.8K views
Click