बेखौफ चोर नगदी सहित लाखों रु. के जेवरात लेकर फरार

12277

लालगंजःरायबरेली पूरे मधई मजरे लालू मऊ निवासी कमलेश यादव के घर चोरों ने धावा बोला और लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण गायब कर दिए। कमलेश ने बताया कि सभी परिजन घर के बाहरी बरामदे में सो रहे थे। तभी घर में घुसे चोरों ने तीन कमरों में रखे बक्से व अलमारियो के ताले तोड़कर लगभग 15 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा 15 हजार की नगदी गायब कर दी। कमलेश यादव सुबह उठे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई।उन्होंने मामले का शिकायती पत्र लालगंज पुलिस को दिया है। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 12.3K views
12.3K views
Click