बेरोकटोक दौड़ रहे रसूखदारों के हूटर-सायरन व काली फिल्म लगे वाहन

20007

प्रतापगढ़। अपना दल एस युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष के नाम से बैनर लगी स्कॉर्पियो गाड़ी बीच बाजार हूटर बजाकर खुले आम नियमों की उड़ा रही धज्जियां

सीएम योगी आदित्यनाथ के सख़्त निर्देशों का पालन करने में असमर्थ दिख रहे परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अफसर। प्रतिबंध के बावजूद गाडिय़ों में लगाई जा रही काली फिल्म व हूटर, सायरन। पुलिस की नजर से बचने के लिए हूटर, सायरन लगवा रहे बोनट के अंदर। 

अचानक तेज आवाज से बहक जाते दूसरे वाहन चालक, बिदकते मवेशी जिससे कई बार हो जाती है बड़ी घटना। जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का।

यह कहावत चरितार्थ हो रही है अपना दल एस युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष व कटरा गुलाब सिंह से आरक्षण के पहले चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी विजय कुमार पटेल पर। 

विश्वनाथगंज अपना दल एस के विधायक जीत लाल पटेल के करीबी माने जाते हैं विजय पटेल और पार्टी से भी हैं पदाधिकारी। मान्धाता बीच बाजार में हूटर बजाते हुए काली स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

अब देखना है कि परिवहन और पुलिस विभाग इस पर कोई कार्यवाही करता है या ऊंची पहुंच और सत्ता की हनक क आगे बेबस नजर आती है।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 20K views
20K views
Click