ब्लाक प्रमुख गौरा व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

21477

डलमऊ रायबरेली – क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया पहली बैठक का भी आयोजन हुआ और विकास को गति देने की अब बारी आ गई मंगलवार को दीन शाह गौरा ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सविता मौर्य के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने दायित्वों की शपथ ली कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सविता मौर्य को ब्लॉक प्रमुख बनने की बधाई दी साथ ही जिला पंचायत से दोगुना विकास कराए जाने की बात कही है श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ही देन है कि दीन शाह गौरा में नए ब्लाक का गठन हुआ था और आज अपनी बहू को ब्लॉक प्रमुख देखकर गदगद हो उठे उन्होंने कहा कि 5 साल में सविता मौर्य ब्लॉक का चौमुखी विकास करेंगे शासन स्तर से मिलने वाली हर संभव मदद के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने अपने संबोधन में सविता मौर्य को ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने पर बधाई दी साथ ही जिला पंचायत से ब्लॉक का हर संभव विकास कराए जाने का वादा भी किया इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया गौरा हरदो प्रधान प्रतिनिधि सोनू दीक्षित के द्वारा मुख्य अतिथि को सोने का मुकुट भेंट किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामगोपाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंत आरबी सिंह सुरेंद्र सिंह दाढ़ी दिलीप मौर्य उत्कृष्ट मौर्य डॉक्टर आरपी मौर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा अमरनाथ मिश्रा राम गोपाल दिक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र मौर्य जसवंत यादव संदीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

कर्मचारियों से हुई रूबरू

ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेने के बाद ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत के विकास संबंधी बातों पर चर्चा हुई इसके उपरांत अपने कक्ष में पदभार ग्रहण करने के उपरांत ब्लाक प्रमुख सविता मौर्य विकास खंड में तैनात सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 21.5K views
21.5K views
Click