भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी का हुआ मंचन

27391

वाराणसी/राजातालाब: शाहंशाहपुर की प्राचीन रामलीला में शुक्रवार को श्री राम जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मंचन हुआ। दशरथ के घर सुकुमारों के जन्म होते ही मंगल गीत होने लगे और खुशियां छा गई। कौशल्या के घर से राम जन्म की सूचना मिलते ही राजा दशरथ न्योछावर देने लगे।

श्री राम के प्रगट होने पर कौशल्या ने उनसे शिशु लीला करने को कहा। प्रभु श्रीराम के शिशु रूप में आने और रोदन करते ही राजा दशरथ के आंगन में खुशियां छा गई। देवता गण भी प्रभु श्रीराम आगमन की सूचना से प्रफुल्लित हुए। राम के बाललीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे।

इस दौरान व्यवस्थापक डॉक्टर नील रतन मिश्रा, जय कुमार सिंह,रामाश्रय दादा,मालवीय मिश्रा गोपीनाथ पटेल, रामविलास लाइनमैन आदि सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

👁 27.4K views
27.4K views
Click