भटक रही नाबालिग बालिका को रेड ब्रिगेड ट्रस्ट ने परिजनों को सौंपा

28840

वाराणसी। मिर्जामुराद-राजातालाब। रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की टीम ने भोरकला मनकईया गाँव में भटक रही एक नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया।

शनिवार को रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के प्रमुख अजय पटेल की बीटियां अनन्या पटेल को एक बालिका गाँव में भटकताी हुई मिली। उसने अपना नाम आँचल पुत्री विनोद कुमार पटेल उर्फ़ बिहारी निवासी भक्तान बीरभानपुर राजातालाब बताया।

अनन्या ने बच्ची को मनकईया स्थित अपने घर ले आई। रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के प्रमुख अजय पटेल के नेतृत्व में राजातालाब निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बच्ची के परिजनों का पता लगाया और मनकैया गाँव स्थित अपने घर बुलाकर उन्हें बच्ची को सौप दिया। परिजनों ने रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की टीम का आभार जताया है।

– राजकुमार गुप्ता

👁 28.8K views
28.8K views
Click