भवरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

25958

साईं नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 

रायबरेली। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बछरावां क्षेत्र के सुदौली ग्राम सभा में स्थित भवरेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। लाखों की संख्या में शिवभक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर जलाभिषेक किया। इसी तरह सई नदी के तट पर स्थित पस्तौर ग्राम सभा में स्थित कंजेश्वरधाम में भी शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। वही समोधा ग्राम सभा में स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह बछरावां नगर के बुलाकेश्वर शिव मंदिर में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। वही बछरावां नगर के महराजगंज रोड पर स्थित महाभारत कालीन पौराणिक भगवान भोलेनाथ के समाधानेश्वर मंदिर में ओम शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल शाखा बछरावां के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

विशाल भंडारे का आयोजन पूजन, अर्चन, रुद्राभिषेक, श्रंगार व आरती की गई।  सुबह से ही शिव भक्तों का तांता मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगा रहा हजारों शिव भक्तों ने भोलेनाथ को जलाभिषेक करके आशीर्वाद प्राप्त किया। पुराने भगवान शिव के इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी यहां भोलेनाथ से मांगता है उसकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। लोगों के अनुसार बछरावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ चंद्रप्रकाश गुप्ता की शादी के लगभग बारह वर्ष तक कोई संतान नहीं हुई। तो उनकी पत्नी ने प्रतिदिन समाधानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया तो उनको लगभग आधा दर्जन पुत्र और पुत्रियों की प्राप्ति हुई। इस भंडारे के मुख्य आयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू बाबा व ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के पदाधिकारियों की पूर्ण सहभागिता रही। वही नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने तन मन धन से इस भंडारे में अपना सहयोग प्रदान किया। इस भंडारे ने बछरावां नगर व क्षेत्र के हजारों की संख्या में पुरुष महिलाओं व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सुबह से लेकर देर शाम तक भोले की इच्छा तक चलता रहा क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह उर्फ रामचंद्र पूर्व सभासद, शिव नरेश सिंह, राजकुमार उर्फ राजू मंत्री, नीरज चौधरी, देवेन्द्र सिंह, मयंक रंजन द्विवेदी सभासद प्रतिनिधि, रत्नेश चौधरी विधानसभा अध्यक्ष बसपा वेदप्रकाश, रमेश कुमार, अंजनी सैनी, जयप्रकाश सहित सैकड़ों शिवभक्तो ने अपना सहयोग प्रदान किया।

👁 26K views
26K views
Click