भव्यता के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

12848

रायबरेली। नगर के बहुचर्चित व सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल लालगंज में सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सह-प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने पौधरोपण कर किया।

नन्हें-मुन्हें बाल कलाकारों ने कई मनमोहक कार्यक्रम… बरसो रे मेघा, कांवरियों की झांकी, शिव-तांडव जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय की सह प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह द्वारा अपने संबोधन में छात्रों को हरियाली के महत्व के बारे में बताया गया कि यह मन को शांति और हृदय को शीतलता, सुख, शांति व स्फूर्ति देने वाला रंग है।

साथ ही छात्रों को विद्यालय तथा घर के आस-पास हरियाली संरक्षण के बारे में बताया और सुझाया कि सभी लोग अपने आसपास का वातावरण हरा-भरा बनाए रखें। इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग करें व कम से कम अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाएं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि हरा रंग समग्र प्रकृति में व्याप्त है। यह नेत्र ज्योति में वृद्धि करता है और मन को संतुलित, प्रसन्न, सुखी तथा शीतलता देता है।

साथ ही बच्चों को हरियाली व वृक्षों के महत्व तथा उनसे होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में बताया। पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़-पौधों की भूमिका के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी लोग अपने आसपास का वातावरण हमेशा स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखें।

कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक उपस्थित रहे।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 12.8K views
12.8K views
Click