भाजपा की सबसे मजबूत दावेदार ने जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन

12095

नगर निकाय चुनाव 2022

चित्रकूट। चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी संभावित नगरपालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी अध्यक्ष पद के दावेदार अपना पूरा दांव लगाने में जुटे हैं।

शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति पूर्व सदस्य/भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू वर्मा ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे को नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव का आवेदन सौंपा।

इस दौरान सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि चित्रकूटधाम नगरपालिका की अध्यक्ष पद की सीट पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित है ऐसे में हमारी बहने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको भी चुनाव मैं मौका देगी। संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर जीत सुनिश्चित करेगा।

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने पार्टी से आवेदन करने वाली सभी बहनों का स्वागत किया। नगर पालिका कर्वी अध्यक्ष पद दावेदारी कर रही प्रत्याशी अंजू वर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन में काम करते हुए मुझे 25 वर्षों का अनुभव है।

इस दौरान मैंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पूरी निष्ठा के साथ अपने पद का निर्वहन किया है। बूथ प्रमुख से लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का सफर मैंने पार्टी में रहकर पूरा किया है।

यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सिपाही हूं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन ने अगर मुझे मौका दिया निश्चित रूप से बड़ा चुनाव लड़ूगी।

इस मौके पर पंकज अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पप्पू खान, अभिलाष सिंह, विनोद वर्मा, सुनील द्विवेदी, दिलीप केसरवानी आदि रहे।

  • पुष्पराज कश्यप
👁 12.1K views
12.1K views
Click