जानलेवा हमले में भाजपा नेता और प्रधानपति पर मुकदमा दर्ज

21112

डलमऊ, रायबरेली। जमीनी विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में डलमऊ पुलिस ने भाजपा नेता व प्रधान पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार को जमीनी विवाद को लेकर घुरवारा गांव निवासी प्रदीप कुमार एवं उनके बेटे अभिनव मिश्रा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ था जिसकी तहरीर प्रदीप कुमार के द्वारा डलमऊ कोतवाली में दी गई थी घुरवारा गांव के बाहर प्रदीप कुमार की ट्यूबवेल है।

आरोप है कि रविवार को प्रदीप अपने बेटे के साथ जब अपने ट्यूबल पर पहुंचे तब वहां पर भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह कर्कशा प्रधान पति पुष्पेंद्र सिंह मनोज संदीप मिश्रा एवं आशीष शुक्ला मौजूद थे जो उनकी ट्यूबवेल की दीवार को तोड़ रहे थे जब प्रदीप ने मना किया तो उनके साथ गाली गलौज की गई।

आरोप है कि जयप्रकाश व उनके साथियों के द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया जिससे अभिनव को सिर में गंभीर चोटें आई प्रदीप कुमार ने डलमऊ कोतवाली में मामले की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि प्रदीप कुमार की तहरीर पर जय प्रकाश सिंह पुष्पेंद्र सिंह आशीष शुक्ला संदीप मिश्रा एवं मनोज पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • विमल मौर्य
👁 21.1K views
21.1K views
Click