भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. ममता पांडेय ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

13565

अयोध्या। वाग्देवी के वरद पुत्र विश्व के श्रेष्ठ वक्ताओं में एक पूर्व प्रधानमन्त्री भारतरत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर सादर श्रद्धांजलि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ ममता पांडेय अर्पित की गई।

पार्टी के निर्देशानुसार आज गोद लिए हुए ऑंगनबाड़ी केन्द्र शाहनवाजपुर, अयोध्या में बच्चों एवं महिलाओं को फल एवं मिठाई वितरित कर श्रद्धेय अटल जी का जन्मदिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ डॉ ममता पांडेय के संरक्षकत्व में मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल जी दूबे (समाजसेवी) चन्द्र भूषण दूबे, पूर्व कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन, संजय मिश्रा,विवेक कुमार पाण्डेय, विजय यादव, मनीषा शुक्ला एकता चौबे उर्मिला पांडेय, मालती देवी, सिन्धु तिवारी, गुलशन जहां, आमिना बानो,जमिरूल निशा,राविया बानो, रन्नो खातून, कामिनी यादव मीना यादव, चन्द्रकला गुप्ता, साधना गुप्ता,कोशिल्ला गुप्ता,दीपा गुप्ता, ममता यादव,राधा गौड़ सरिता गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 13.6K views
13.6K views
Click