भाद्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

17542

डलमऊ रायबरेली – भाद्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए स्नान घाटों पर जबरदस्त भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मन्नते मांगी। भाद्र मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंगलवार को स्नान घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान करने के लिए स्नान घाटों पर 1 दिन पूर्व ही अपना डेरा डाल लिया था। मंगलवार की अर्धरात्रि से ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा नदी में स्नान करना प्रारंभ कर दिया, प्रातकाल होते-होते स्नान घाटों पर जबरदस्त भीड़ लगी रही उधर पुलिस प्रशासन ने मुराई बाग चौराहे से लेकर स्नान घाटों के मुख्य मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर तैनात थी जिससे विभिन्न क्षेत्रों एवं जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से परेशान ना होना पड़े। सुबह करीब 7:00 बजे से लेकर 10 के बीच दूरदराज से श्रद्धालुओं का आवागमन प्रारंभ हो गया श्रद्धालु पुलिस के लाभ मना करने के बावजूद भी स्नान घाटों तक अपने वाहनों को ले जाने में सफल रहे।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 17.5K views
17.5K views
Click