भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का किया गया आयोजन

17093

महोबा-रविवार के रोज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महोबा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ,विधान परिषद सदस्य, प्रांशु दत्त द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में रहे, युवा चौपाल को संबोधित करते हुए आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा के युवाओं को प्रत्येक बूथ में युवाओं से संवाद करके केंद्र सरकार की अभी की योजनाएं जो 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए काम किया उनको बताते हुए हर बूथ को जीतने का कार्य करना है उन्होंने युवाओं को 10 वर्ष के पूर्व सरकारों में जो युवाओं के साथ छल कपट होता था और वर्तमान में जो युवाओं के लिए अवसर दिए जा रहे हैं उनके बारे में विस्तृत चर्चा और संवाद किया


इस कार्यक्रम में हमीरपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद कु. पुष्पेंद्र सिंह चंदेल , भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय अवधेश गुप्ता ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप तिवारी ने की ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज तिवारी ,युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी ,अंकुर शिवहरे एवं युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी,के 200 से अधिक युवा उपस्थित रहे।

राकेश अग्रवाल रिपोर्ट

👁 17.1K views
17.1K views
Click