भारतीय जनता पार्टी

13004

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

मांधाता मंडल के अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन के आवास पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधान परिषद के सदस्य सचिन चौधरी जी ने कहा कि किसी भी दशा में कार्यकर्ताओं को खरोच भी आई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिन लोगों ने इस पार्टी को सींच कर और अपने पसीने से बड़ा किया है हम सदैव उसके साथ खड़े हैं दूसरे दल से आए हुए लोग पार्टी पर कब्जा जमाने का प्रयास करेंगे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा कार्यकर्ता हमारी रीढ़ है कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता, देश की आजादी से 50 वर्षों में कितना कार्य हुआ उतना कार्य कर कर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने 5 साल में दिखाया है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर हमारे मुख्यमंत्री जी अग्रसर हैं, सदस्य विधान परिषद ने कार्यकर्ताओं से अपील की की सरकार द्वारा घोषित योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए और जनता को उसका अधिकतम लाभ दिलाया जा सके इसके प्रयास किए जाएं जो भी अधिकारी आप लोगों के इस प्रयास में रोड़ा बने आप बताएं उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम सदैव आपके साथ हैं जब संगठन और नेता अर्थात हम आप मिलकर कार्य करेंगे तभी पार्टी को बुलंदी पर पहुंचा पाएंगे और अपने कार्यकर्ताओं को उनका सम्मान दिला पाएंगे, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के पश्चात विधायक जी ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया एवं सदस्य विधान परिषद लगभनग 2 घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनके विचार सुने

👁 13K views
13K views
Click