भारत का पहला म्यूजिकल रोड, फिक्स्ड स्पीड पर बजेगा ‘जय हो

2720

India’s First Musical Road: जरा सोचिए, आप गाड़ी चला रहे हों और अचानक सड़क पर खुद-ब-खुद म्यूजिक बजने लगे. कोई रेडियो नहीं, कोई ब्लूटूथ नहीं, सिर्फ सड़क और आपकी स्पीड. कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस मुंबई के मोटरिस्ट कर रहे हैं. मुंबई में Chhatrapati Sambhaji Maharaj Coastal Road पर 500 मीटर लंबा एक खास हिस्सा तैयार किया गया है, जहां गाड़ी चलते ही सड़क से म्यूजिक Jai Ho की धुन सुनाई दे रही है. यह भारत की पहली म्यूजिकल रोड है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और कल्चरल क्रिएटिविटी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है.null

कहां है यह म्यूजिकल रोड?

यह अनोखा प्रोजेक्ट नॉर्थबाउंड की लेन में, नरिमन प्वाइंट से वर्ली के बीच, कोस्टल रोड टनल से बाहर निकलते ही बनाया गया है. इसका उद्घाटन BMC द्वारा किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. इसका नाम धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया है. यह म्यूजिकल स्ट्रेच वर्ली-बाउंड टनल से निकलने के बाद, डिवाइडर के पास पहली लेन में लगभग 500 मीटर पहले शुरू होता है.

कैसे बजती है “Jai Ho” की धुन?

इस सड़क पर खास तरह के रंबल स्ट्रिप्स (grooves) बनाए गए हैं. जब गाड़ी 70 से 80 Kmph की स्पीड से इनके ऊपर से गुजरती है, तो टायर और सड़क के बीच फ्रिक्शन से वाइब्रेशन जेनरेट होता है, जो ध्वनि तरंगों में बदलकर “Jai Ho” की धुन पैदा करता है. यह वही ऑस्कर विनर सॉन्ग है, जिसे एआर रहमान ने फिल्म Slumdog Millionaire के लिए कंपोज किया था.

वहीं, ड्राइवर्स को पहले से जानकारी देने के लिए BMC ने 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले साइनबोर्ड लगाए हैं, ताकि वे सही स्पीड बनाए रख सकें.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

2.7K views
Click