भारत जोड़ो न्याय सम्मेलन के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पदाधिकारी को सम्मानित किया गया

17071

महराजगंज रायबरेली , सोमवार को भारत जोड़ो न्याय सम्मेलन के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पदाधिकारी को सम्मानित किया गया जिसमे बछरावां के प्रत्येक बूथ से संपूर्ण कांग्रेस कार्यकारणी को आमंत्रित भी किया गया।वही जीते गए बूथ स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। इसी के साथ सुशील पासी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ने कहा कि ट्रक ड्राइवरों द्वारा जो सरकार को 24 घंटे में झुका दिया उसे जनता की जीत बताया। इस देश में भाजपा के द्वारा जो लूट मची हुई है प्रधानों को भी भाजपा का प्रचार करने के लिए विवश किया जाता है उसकी निंदा की।

2024 लोक सभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को पूरी शक्ति के साथ चुनाव मे लगने की सलाह दी। राहुल गाँधी की मणिपुर से मुंबई की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बछरावां की धरती पर उनका अग्रिम स्वागत करते हुए उन्हे पूर्ण बहुमत से रायबरेली की जनता का आशीर्वाद देने का भरोसा दिलाया। 2024 का चुनाव भाजपा के लिए उसकी करनी का सबक होगा और ये चुनाव कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीतेगी इसका एलान करते हुए इस चुनाव को एक युद्ध की तरह बताया जिसमे भारत की जनता संविधान बचाने के लिए एक जुट होगी। प्रियंका गाँधी ने सुशील पासी पर जो भरोसा दिखाया है उसका परिणाम जनता आने वाले चुनाव में देने के लिए तैयार है श्री पासी ने कहा भाजपा किसान व गरीब विरोधी सरकार है। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी निकालने जा रही है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 17.1K views
17.1K views
Click