रुदौली विधायक की पहल…भीषण ठंड में कम्बल बनेगा सम्बल

16801

अयोध्या। चंद्रपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज भिटौरा में बुधवार को 150 गरीब असहाय बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग जनों में कंबल वितरण किया गया।

विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रुप में आलोक चन्द्र यादव कंबल वितरण कार्यक्रम मे पहुंच कर जरूरत मन्दो को कम्बल वितरण किया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार, लेखपाल ग्राम पंचायत सचिव और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल शर्मा, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव, अमरेश कुमार उर्फ सोनू यादव, हरिकेश बहादुर उर्फ बब्बन शुक्ला, आशु मऊ प्रधान रामनाथ यादव, दफिया पुर प्रधान सुलखान यादव, प्रधान अमरौती राज कलम वर्मा, बहोरीकपुर प्रधान बब्लू सिंह, मनोज पटेल. और अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 16.8K views
16.8K views
Click