भूएमउ गेस्ट हाउस में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के सानिध्य में सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी मे हुए शामिल

91954

रायबरेली -आपको बताते चलें कि योगेंद्र प्रताप सिंह पिछले 10 वर्षों से सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे और इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और चुनावी मैदान में जनता के बीच लगातार नजर आ रहे हैं जिस क्रम में योगेंद्र सिंह ने आज सोमवार को सांसद गेस्ट हाउस भूएमऊ में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के सानिध्य में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथकांग्रेस पार्टी का दामन थामा है जिस दौरान किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई नियमावली की शपथ भी दिलाई है इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, सदर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मनीष सिंह, सदर कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह, कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर योगेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार राहुल गांधी जनता की समस्याओं को लेकर गांव की गलियों से संसद भवन तक उनकी आवाज उठा रहे हैं उनके द्वारा की जा रही जनता की हितों की मांगों से प्रभावित व राहुल गांधी की प्रेरणा से प्रभावित होकर मैं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं पार्टी ज्वाइन करते ही उन्होंने सैकड़ो अपने कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस पार्टी की शपथ दिलाई वहीं इस पूरे मामले पर अमेठी सांसद की किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि जिस तरीके से अमेठी सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के बीच अपनी पद बना रहे हैं और लोग उनसे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते लगातार कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में मजबूत हो रही है आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता ही केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 92K views
92K views
Click