RAEBARELI -रायबरेली के भूतपूर्व सैनिकों एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रायबरेली जनपद में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भूतपूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स के द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर से निकाली गई। तिरंगा यात्रा को 66 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल एवम् सैनिक कल्याण अधिकारी रायबरेली कैप्टन अतुल्य दयाल (रिटायर्ड) ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सदर तहसील होते हुए राना बेनी माधव बख्श सिंह चौक नेहरूनगर से होते हुए जहां 1857 की क्रांति के महानायक राना बेनी माधव बक्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया उसके उपरांत तिरंगा यात्रा डिग्री कॉलेज चौराहा, कचेहरी रोड होते हुए अंबेडकर चौक पहुँची जहां डॉo भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया उसके उपरांत तिरंगा यात्रा डिग्री कॉलेज चौराहे पर स्थित शहीद चौक पहुंची जहां शहीदों को पुष्पांजलि कर उनके बलिदान को याद किया गया तथा तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सम्मानित जनपद रायबरेली के पूर्व सैनिकों का समाजसेवियों का देश प्रेमियों का तथा एनसीसी कैडेट का आभार ज्ञापित करते हुए तिरंगा यात्रा की समापन की घोषणा हुई।जिस अवसर पर कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल ने भूतपूर्व सैनिकों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित होकर सभी लोगों ने प्रतिभाग किया है। शहीद चौक आयोजित सभा में पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना था। इसका उद्देश्य सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज में निहित मूल्यों को सुदृढ़ करना है। शिक्षक व पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा नागरिकों को अपने घरों कार्य स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करती है। सैनिक समाज सेवा संगठन संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि तिरंगा के साथ भावनात्मक बंधन को मजबूत करती है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान भी करती है। पूर्व सैनिक एसोसिएशन के सचिव भाई शिवेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष जे एन सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों एवं एनसीसी कैडेट को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के प्रदेश संयोजक भाई अजय सिंह फौजी जी ने इस तरह के किए गए कार्यक्रमों की सराहना की गौरव सेनानी संगठन प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह भदौरिया ने बताया देशभर में व्याप्त देश भक्ति की भावना के अनुरूप अपने लोगों में देशभक्ति की नई भावना भी प्रेरित करती है।
भूतपूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स की तरफ से निकाली गई जिस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल जी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सी बी चौहान जी क्षत्रिय महासभा से राजेश सिंह एवं पूर्व सैनिक संजय सिंह,नरेन्द्र सिंह फौजी
आर बी सिंह फौजी
रंजीत सिंह फौजी रविन्द्र सिंह फौजी हरिवंश सिंह फौजी दिलीप सिंह फौजी
शैलेन्द्र कुमार फौजी राज पाल सिंह फौजी जय सिंह फौजी अजय सिंह फौजी शिवेन्द्र सिंह फौजी संजय सिंह फौजी अभय सिंह फौजी अश्वनी कुमार फौजी सर्वेश सिंह फौजी
रामरूप सिंह फौजी दुष्यंत तिवारी फौजी जे बी सिंह फौजी बालेंद्र सिंह फौजी
वीरेंद सिंह फौजी
श्रीधर बाजपेई फौजी
राम गजेंद्र सिंह फौजी
बृजेन्द्र सिंह फौजी
अशोक कुमार यादव फौजी राम आशीष फौजी
हिम्मत सिंह फौजी प्रदीप कुमार फौजी विकेश सिंह फौजी सर्वेश कुमार
पुष्पेंद्र सिंह सुमित चौहान
अमित सिंह चौहान अनुराग मिश्र रविन्द्र यादव अमित गोपालअमित मिश्रा कौशलेंद्र,विपिन सिंह, महेंद्र सिंह राठौर, उमेश कुमार, डी के सिंह एवं दिलीप कुमार सिंह भदौरिया फौजी के साथ जिले भर के सैकड़ो पूर्व सैनिक सम्मिलित रहे।
विक्रम सिंह रिपोर्ट