मई माह में झाँसी मंडल ने की 2.35 करोड़ की बिजली मद में बचत

21028

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी । झाँसी मंडल ने गत मई माह में रु. 2.35 करोड़ की बिजली व्यय में बचत कर नजीर पेश की है।

उक्त बचत खुले बाजार से बिजली खरीद से संभव हुई है। पूर्व में मंडल द्वारा चुनिन्दा माध्यम से ही ली जाती थी, जिसके फलस्वरूप तय की गयी दरों के अनुसार ही भुगतान करना पड़ता था। परन्तु अब खुले बाजार से बिजली खरीद ने पर खुली स्पर्धा के चलते कम दरों में बिजली उपलब्ध हो सकी है।

उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में इन 10 ट्रैक्शन सब स्टेशन (ललितपुर, मुस्त्तरा, मोठ, सर्सोंकी, लालपुर, रागौल, घाटमपुर, उदयपुर एवं डिंगवाही) के माध्यम से 1.39 करोड़ रु. तथा मध्य प्रदेश क्षेत्र के दतिया, हेतमपुर, ग्वालियर एवं बसई सब स्टेशन के माध्यम से 95.07 लाख रु. के राजस्व की बचत की गयी है।

इसी प्रकार माह जून में डीजल खपत में भी रिकॉर्ड बचत करते हुए रु.16 करोड़ के रेल राजस्व की अभूतपूर्व बचत की गयी। माह जून 2019 में मंडल द्वारा 3205.30 किलोलीटर डीजल की खपत की गयी थी, जो की माह जून 2020 में सीमित होकर 635.30 किलोलीटर ही रही। उक्त बचत डीजल के स्थान पर बिजली के अधिकतम उपयोग से संभव हो सकी है। वर्तमान में मंडल के अधिकाँश खंड विद्युतीकृत हैं और खुले बाजार से बिजली खरीद करने पर सस्ती बिजली उपलब्ध होने से यह राजस्व की बचत संभव हो सकी है।

👁 21K views
21K views
Click