मछली पकड़ने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत

15328

रिपोर्ट – शम्सी रिज़वी

परशदेपुर (रायबरेली)। सई नदी में मछली का शिकार करने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। डीह थाना की पुलिस चौकी परशदेपुर क्षेत्र के पूरे पंडित सुरैया मुवक्किल निवासी करन निर्मल पुत्र सोहन लाल गुरुवार को अपने दो दोस्तों के साथ मटरवा चौराहे के आगे सलोन रोड पर सई नदी पर बने पुल के नीचे मछली का शिकार करने के लिए पहुच गए उसी दौरान करन का पैर फिसल कर गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे सीओ सलोन, एसओ डीह और चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह ने गोताखोरो की मदद से किशोर का शव नदी से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सलोन ने बताया कि नदी में मछली का शिकार करने आये तीन दोस्तो में से करन गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

👁 15.3K views
15.3K views
Click