मतगणना स्थलों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

13569

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

बांदा। रविवार की सुबह 8 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रराम्भ हो गई। जिसमे कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार मतगणना स्थल में प्रवेश दिया गया। बाँदा पुलिस द्वारा इसका अनुपालन करने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी 08 मतगणना स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो सोशल डिस्टनसिंग एवं मास्क लगाने का अनुपालन शत प्रतिशत हो। गाइडलाइन के अनुरूप जो व्यक्ति मतगणना स्थल पर जाने के हकदार है उन्ही को प्रवेश दिया जाय। मतगणना स्थल पर प्रवेश करने बाले सभी की थर्मल स्कैनिग करने के साथ साथ हैंड सेनेटाइज भी कराया जाय। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को जागरूक करें साथ ही निर्देशों को अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

👁 13.6K views
13.6K views
Click