मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

20669

रायबरेली 21मार्च ,  निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान  के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में वि0 ख0 छतोह के ग्राम पंचायत काजीपुर तेलियानी के कं0पो0वि0 काजीपुर तेलियानी में मतादाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे नायब तहसीलदार,सलोन वेद प्रकाश ने उपस्थित नागरिकों को मतदान में शामिल होने हेतु प्रेरित किया। साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई। खण्ड शिक्षा अधिकारी,छतोह विजय प्रकाश ने महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों एवम दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने हेतु प्रेरित किया। ए डी ओ नागेश कुमार ने सभी को मतदान करने के लाभ गिनाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत से आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका, रोजगार सेवक,सफाई कर्मी साहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अनुज मौर्य

👁 20.7K views
20.7K views
Click