मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

10482

महराजगंज रायबरेली , लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर व सही का चिन्ह बनाते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी के साथ ही सभी बच्चों ने मतदान करते समय उंगली में लगाई जाने वाली स्याही की उंगली दिखाकर सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरुकता अभियान मैं छात्र छात्राओं के साथ एन.सी.सी.कैडेट ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सेदारी निभाई। मानव श्रृंखला का आयोजन महाविद्यालय की ईएलसी क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया क्लब के सदस्यों में बताया कि हम लोग अपने आसपास के क्षेत्र में मतदान के पहले नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य और मतदान के दिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के कार्य में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव, डी.एल.एड.प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ,गौरव मिश्रा ,आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 10.5K views
10.5K views
Click