रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर पूरे बाबू निवासी देवराज यादव पुत्र स्व गंगासागर आयु 62 वर्ष जब अपने खेत में काम कर रहे थे तभी मधुमक्खियों का झुंड आ गया जो वृद्ध किसान के ऊपर कहर बनकर टूटा जिससे वृद्ध किसान की मौत हो गई जानकारी के अनुसार देवराज यादव व उनके भाई दोनों लोग खेतों में काम कर रहे थे।मधुमक्खियों का झुंड आया जो दोनों भाइयों बैलों को कांटा वह कुछ समय पश्चात पहुंचे उनके नाती यह हालत देख आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया तभी कुछ मधुमक्खियों उन्हें भी काटी तब वह आनन-फानन में दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए गांव के ही पास एक डॉक्टर के पास ले गए जिसमें देवराज की हालत नाजुक बनी हुई थी कुछ समय पश्चात देवराज की मृत्यु हो गई उनके भाई को इलाज के बाद घर भेजा गया घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत
👁 16.8K views
16.8K views
Click


