मनाया गया गणतंत्र दिवस

18790

रिपोर्ट- मोजीम खान

तिलोई,अमेठी- क्षेत्र के अंतर्गत स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखनगांव में 72 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल में क्षेत्र पंचायत सदस्य शकील अहमद के द्वारा ध्जारोहण किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मेराज अहमद,वली मोहम्मद, भाजपा नेता मोहम्मद मो, हाजी वकील, एसएस बाजपेई, बकरीदी आदि लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य विद्यालय संरक्षक कमला कांत त्रिपाठी ने किया। बच्चो को संबोधित करते हुए इंटर कॉलेज गोकुला के पूर्व प्रधााचार्य कामता प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि अभिभावकों को अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए। बच्चो को पढ़ने के लिए स्कूल भेजे और समय समय पर स्कूल पहुंच कर बच्चो के शिक्षा के बारे में जानकारी दे जिससे बच्चो को और अधिक पढ़ने के लिए मजबूत करे।

👁 18.8K views
18.8K views
Click