मनीष के साथ पूरा आईएमए आया आगे…

13139

न्यूजडेस्क – देश भीषण महामारी कोरोना की चपेट में है , कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में इक्कीस दिनों के लाकडाउन की घोषणा की है, इसके मद्देनजर पूरे देश में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है, ऐसे में देश के लाखो लोगों के सामने खाने पीने का संकट उत्पन्न हो गया है जो रोजाना कमा कर खाते थे, रायबरेली में भी ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आईएमए के डॉक्टरों ने आगे आकर खाने-पीने की चीजें मुहैया कराना शुरू कर दी है।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें : मनीष

लाकडाउन के बाद रायबरेली में भी बहुत से लोगों को खाने पीने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हालांकि पूरा प्रशासनिक अमला हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने और जरूरत का सामान देने के लिए लगा है, फिर भी डॉक्टर मनीष चौहान की अगुवाई में आईएमए के डॉक्टरों ने जिले में खाना वितरण का कार्य शुरू कर दिया है, डॉ मनीष चौहान की माने तो आने वाले दो हफ्ते बेहद ही संवेदनशील हैज़ ऐसे में लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहें , उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में आइएमए पूरी तरह से जिले के लोगों के साथ जहां भी जिस तरह से जरूरत होगी उनकी पूरी टीम जनपद वासियों का पूरा ख्याल रखेंगी।

👁 13.1K views
13.1K views
Click