मस्तानी महल को भव्य रूप देने की कवायद ने पकड़ा ज़ोर

5030

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा मस्तानी महल

बेलाता़ल, महोबा। अपराजेय मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा व महाराजा छत्रसाल की मानस पुत्री एवं बाजीराव की प्रेयसी मस्तानी की यादें सजोने को सरकार ने अब कवायद शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ मस्तानी महल पहुंच निर्माण के प्रारूप पर मंत्रणा की दूसरी ओर दफीनाबाजों द्वारा धन के लालच में महल में जगह-जगह की जा रही खुदाई पर एसपी को कडा पत्र लिखकर कार्रवाई कराने की मांग भी की है।

अंग्रेजी राज के खिलाफ क्रांति की शुरुआत बुंदेलखंड की जैतपुर रियासत से शुरू हुई थी। जैतपुर के शासक रहे बाजीराव पेशवा व उनकी प्रेयसी मस्तानी की प्रेम कहानी का गवाह रहे उस महल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डॉक्टर चित्रगुप्त सेन ने पहुंचकर इसकी रूपरेखा व डिजाइन बनाई।

मस्तानी महल को भव्य रूप देकर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बुधवार शाम क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डॉक्टर चित्रगुप्त सैन ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ मस्तानी महल पहुंचकर मंत्रणा की।

उन्होंने केएन मार्ग से मस्तानी महल तक पहुंच मार्ग बनाने , मस्तानी महल में कैफेटेरिया का निर्माण करने पर सर्वे किया। महल को पुरातन लुक देने को काफी देर तक चर्चा व नोटिंग करते रहे।

पर्यटन अधिकारी डॉक्टर चित्रगुप्त सैन ने बताया कि महल के आसपास गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
डीपीआरओ को पत्र लिख साफ सफाई कराई जाएगी।

इस मौके पर कार्यदायी सस्था के जेई महेश कुमार लेखपाल रामबाबू राजपूत , डॉक्टर सतीश राजपूत , हरीसिंह राजपूत ,जगदीश प्रजापति ,विजय साहू , कोमल बनाफर ,विनोद कुमार ,पप्पू बनाफर आदि लोग मौजूद रहे।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 5K views
5K views
Click