महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘राम की पैड़ी’ के सौंदर्यीकरण का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

14032

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या – उत्तर प्रदेश के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट राम की पैड़ी के सौंदर्यीकरण का अपर मुख्य सचिव टी वेंकटेश ने निरीक्षण किया है।उन्होंने कहा है कि पैड़ी के घाटों के एक्सटेंशन का कार्य जारी है। इसके लिए बजट पास करने का कार्य प्रोसेस में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बजट की राशि रिलीज कर दी जाएगी।राम नगरी पहुंचे अपर मुख्य सचिव व नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ जनपद में वृक्षारोपण के कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान वे जिला स्तर पर मनरेगा के तहत हो रहे वृक्षारोपण के तीन साइट्स पर पहुंचे। अयोध्या में अब तक 34 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वृक्षारोपण का कार्य लक्ष्य के बेहद नजदीक है।यहां 35 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।वृक्षारोपण के साथ जियो टैगिंग, ऑनलाइन एंट्री और डॉक्यूमेंटेशन का काम भी किया जा रहा है। वृक्षारोपण के निरीक्षण के बाद अपर मुख्य सचिव ने राम की पैड़ी के विकास कार्यों का अवलोकन किया। आपको बता दें कि राम की पैड़ी के सौंदर्यीकरण का कार्य योगी सरकार की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन के चलते पैड़ी के घाटों के एक्सटेंशन का कार्य प्रभावित हुआ था जिसे अब पुनः शुरू करने की बात कही जा रही है।वही अपर मुख्य सचिव टी वेंकटेश ने कहा है कि राम की पैड़ी पर अच्छा कार्य हुआ है घाटों के एक्सटेंशन के कार्य के लिए बजट रिलीज करने की प्रक्रिया प्रोसेस में है। जल्द ही प्रस्तावित बजट के लिए राशि अवमुक्त कर दी जाएगी, जिससे राम की पैड़ी के शेष कार्य पूरे हो जाएंगे।

👁 14K views
14K views
Click