महराजगंज कस्बे में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण

38786

महराजगंज, रायबरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने कस्बे के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने एहतियातन अपने मेडिकल स्टोर के शटर तक गिरा दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित गरिमा मेडिकल स्टोर, न्यू यादव मेडिकल स्टोर सर्वेश मेडिकल स्टोर और राम मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई। ड्रग्स इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न हो इसके लिए मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण कर स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं एवं नारकोटिक (नशीली) दवाओं की जांच की गई है। साथ ही सभी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि प्रबंधित दवाएं कतई न रखे और न ही बिक्री करे अन्यथा की दशा में लाइसेंस निरस्त, जुर्माना एवं जेल तक की कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दवा कारोबार में अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 38.8K views
38.8K views
Click