महिला ने गाली गलौज कर प्रतिष्ठित व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

10190

महोबा के 1 प्रतिष्ठित व्यापारी ने महिला के ऊपर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है व्यापारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुशील गुप्ता सकिन गुप्ता पुत्र श्री स्व० श्री भागवत प्रसाद गुप्ता निवासी मैन मार्केट महोबा में पहनावा गारमेन्टस नाम की व पतंजलि चिकित्सालय के प्रतिष्ठान संचालित करता हूँ। समय करीब 2:30 बजे दोपहर एक महिला जिससे में और मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति परिचित नहीं है। जिसका बाद में नाम व पता मालुम करने पर जानकारी हुई की इस महिला का नाम मनीषा दुवै जो बी०एस०ए० ऑफिस महोबा में कार्यरत् है। और भटीपुरा में रहती है मेरी दुकान पतंजलि चिकित्सालय में आई और उस समय उक्त दुकान पर मेरे बडे भाई अश्वनी कुमार गुप्ता बैठे हुए थे। उक्त महिला के द्वारा मेरे बारे में अनरगल वार्तालाप करती रही और मुझ पर चरित्र हनन के मनगणन्त आरोप लगाती रही जिसकी मेरे पास वॉइस रिकॉडिंग व वीडियों रिकॉडिंग भी है इसके पश्चात मेरी दूसरी दुकान पहनावा गारमेन्टस में आ गयी उस वक्त में उस दुकान पर नहीं था और उसी दुकान के ऊपर मेरा निवास भी है जहां मेरे परिवार के लोग रहते है। उक्त महिला वहाँ पर भी मेरे परिवारिजनों के साथ गाली गलौच करती रही व मेरे स्टाप के सामने मेरे परिवारिजनों को गुण्डे भेजकर जानसे मारने की धमकी देती रही व झूठे मुकदमें फसाने की धमकी देती रही मुझे उसकी मंशा मुझे ब्लैकमेल कर धन वसूली की प्रतीत हो रही है। क्योंकि मैं नगर का एक प्रतिष्ठित व्यापारी है और नगर में योग शिक्षक के तौर पर भी कार्य करता है। उक्त महिला केअनरगल अरोप लगाने के कारण मेरी की छवि खराब हो रही है। अतः उका प्रकरण की जांच कराकर उक्त महिला के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही कराकर प्रार्थी की जान-माल व सम्मान की सुरक्षा की जाए।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 10.2K views
10.2K views
Click