महोबा के श्रीनगर में वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से हत्या

32615

घर आये मेहमानों ने घटना को दिया अंजाम

रिपोर्ट – H. K. Poddar

महोबा- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज वारदात में एक बृद्ध दम्पति की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीनगर कस्बे के भैरव गंज मोहाल में 68 वर्षीय गंगाधर प्रजापति व उसकी पत्नी भुम्मन के रक्तरंजित शव उनके मकान से बरामद किए गए। दोनों की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। परिजनों के मुताबिक रात में दो मेहमान उनके घर मे रुके थे। जिन्हें भोजन आदि कराके कमरे में लेटने की ब्यवस्था कर दी गई थी। सुबह घटना के बाद उक्त मेहमान गायब पाए गए। दम्पति की हत्या में इन्ही मेहमानों की भूमिका होने की आशंका ब्यक्त की गई। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से उनमें से एक युवक को दबोच लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमीरपुर जिले की राठ तहसील के चिल्ली गांव निवासी पकड़े गए युवक ने पूंछतांछ में वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल कर ली है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी भी एक स्थान से बरामद कर ली गई है। आरोपी अभियुक्त मृतक के रिश्तेदार बताये गए है। हत्या का कारण मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। प्रकरण की जानकारी मिलने पर चित्रकूट धाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक के0 सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

👁 32.6K views
32.6K views
Click