महोबा में दो अज्ञात शव बरामद होने से हड़कम्प

21300
  • अलग-अलग सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़े मिले दोनों शव

  • एक मृतक की हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई शिनाख्त

रिपोर्ट – H. K. Poddar

महोबा- उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज दो अज्ञान शव अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध रूप से लावारिस अवस्था मे बरामद होने से हड़कम्प मचा है।

अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महोबा मुख्यालय के पसवारा-रतोली मार्ग में थाना गांव के निकट एक वीरान जगह पर सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा युवक का शव पुलिस ने लोगो की सूचना पर बरामद किया। मृतक का शरीर कई जगह से बुरी तरह जख्मी था। इज़के साथ ही शव के निकट खड़ी एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई। जो टूटी-फूटी हालत में थी। मृतक की शिनाख्त निकटवर्ती डरहट गांव के निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मंगल ढीमर के रूप में कई जा रही है। माना जा रहा है कि किसी वाहन से एक्सीडेंट होने पर मंगल ढीमर मौत का शिकार बन गया। पुलिस के पचड़े से बचने के लिए दुर्घटना करने वाला वाहन उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य शव भी पुलिस द्वारा इसी मार्ग पर साईं कालेज के पास सड़क पर पड़ा बरामद किया है। घटना स्थल आबादी से सटा हुआ है। मृतक कोन है तथा उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नही है। शव के पास बरामद हुए सामान से उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है तथा पोष्ट मार्टम के लिए पहुचाया है। प्रकरण की जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। पुलिस की अलग-अलग टीमें घटनाओं की जांच कर रही है।

👁 21.3K views
21.3K views
Click