माँ जसवंत्री देवी मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

12594

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के माँ जसवंत्री देवी मंदिर प्रांगण में चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लोगो नें शिव शक्ति जागरण पार्टी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों एवं भजनों का आनंद उठाया।

बताते चले की सोमवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, व्यापारी नेता पंकज मुरारका सहित कलाकारों का प्रभात साहू नें अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

प्रभात साहू नें कहा की सिद्ध स्थल माँ जसवंत्री देवी से भक्तों की मांगी मुराद पूरी होती है इनकी ही कृपा से लगातार तीन बार जनता नें चेयरमैन बनाया। इस दौरान श्री साहू नें कहा की नगर की जनता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

मौके पर शिव शक्ति जागरण परिवार के संचालक मुकेश शुक्ला द्वारा भोलेनाथ का ग्यारहवां रुद्रावतार, राधा कृष्ण की होली की झांकी, रामदरबार, गणेश वंदना सहित सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी।

इस दौरान पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, सुनील मौर्य, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश वर्मा,त्रिवेणी लाल गुप्ता,पुन्नी महराज,सभासद अंकुर गुप्ता, विनीत वैश्य, सतीश कुशमेष, नुरुल, कौशर, प्रधान अंजनी गुप्ता, पवन साहू, वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, पीयूष साहू, अधिवक्ता राजेश यादव सहित महराजगंज प्रेस क्लब टीम एवं प्रभात युवा शक्ति के पदाधिकारी मौजूद रहे जिनका सम्मान प्रभात साहू द्वारा किया गया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 12.6K views
12.6K views
Click