मानकों को धता बताकर हो रहा है काम

20263
रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड़ ( महोबा ) । नगर के गोविंद नगर की सीसी सडक की गुणवत्ता को धता बताकर ठेकेदार काम करा रहा है . जिससे वह कभी भी उखड जाएगी .

गौरतलब है कि गोविंदनगर में पेयजल हेतु ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डाली गई है . पाइप लाइन डालने के दौरान ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत की सीसी सड़क जो काटी गई थी, उसमें ठेकेदार द्वारा जीरा व आधा इंची गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है, तथा लगभग 1:30 से 2 इंच ही मसाले का भराव किया जा रहा है .

जब इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी निर्दोष कुमार से बात की गई तो उनका कहना है कि नाली भराई में 1 इंची गिट्टी का प्रयोग होना चाहिए,और जितनी हमारी सड़क की लेयर 6 इंची पड़ी है उतनी ही ठेकेदार को भरवाना चाहिए, नहीं तो यह कभी भी उखड़ सकती है। इस प्रकार ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है। साथ ही अभी ठेकेदार ने जिन गलियों में पाइपलाइन की नाली में आरसीसी डाली है वहां पानी की तराई भी नहीं कराई जा रही है, जिस कारण पाइप लाइन की जो आरसीसी से भराई की जा रही है वह बिना पानी के अधिक समय तक नहीं चलेगी,और शीघ्र ही उखड़ कर सड़क बर्बाद हो जाएगी। गोविंद नगर वासियों ने जिला अधिकारी महोदय तथा कार्यदाई संस्था जल निगम के अधिशासी अभियंता को ध्यान आकर्षित कराते हुए, ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने तथा तराई कराए जाने की मांग की है।

👁 20.3K views
20.3K views
Click