मानसिक रूप से पीड़ित सिपाही ने करी आत्महत्या की कोशिश, पड़ोसी सिपाही ने बचाई पीड़ित सिपाही की जान

0

रायबरेली-खाकी वर्दी…जो दूसरों की हिफाजत के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहती है,आज उसी खाकी के भीतर छिपा एक इंसान अपनों के बीच चल रहे तनाव से हार गया।मामला रायबरेली पुलिस लाइन का है।यहां तैनात फतेहपुर के रहने वाले एक सिपाही ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की है।गनीमत रही कि वक्त रहते एक दूसरे सिपाही ने उसे देख लिया और फंदे से नीचे उतार लिया।सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि संदीप मानसिक तनाव में था।हादसे से कुछ देर पहले उसने अपने परिवार में किसी से फोन पर बात की थी।फोन कटने के बाद,कमरे के भीतर उसने खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी का फंदा लगा लिया।लेकिन कहते हैं ना,जाको राखे साइयां मार सके न कोय।संदीप जब फंदे पर झूल रहा था,ठीक उसी वक्त उसका एक दूसरा सिपाही साथी देवदूत बनकर कमरे में दाखिल हुआ।उसने बिना एक पल गंवाए संदीप को फंदे से नीचे उतारा।आनन-फानन में पुलिस महकमे के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे।फिलहाल,डॉक्टरों की गहन निगरानी में सिपाही संदीप का इलाज चल रहा है।पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आखिर फोन पर ऐसी क्या बात हुई थी,जिसने एक सिपाही को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 0 views
0 views
Click