एसडीएम की सख्ती से बाजारों में मची खलबली
रिपोर्ट – शैलेश सोनी
अमेठी। शनिवार को तिलोई के एसडीएम सुनील कुमार त्रिबेदी व शिवरतनगंज के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा सेमरौता पहुंचकर बाजार का निरीक्षण किया।बगैर मास्क लगाये पचास से अधिक राहगीरों को एसडीएम ने मास्क वितरित किया तो पच्चीस दो पहिया वाहन चालकों का पुलिस ने चालान काटा।एसडीएम ने दर्जनों दुकानों को बंद करवाते हुये समय का पालन करने के साथ ही फटकार भी लगाई।एसडीएम की अगुवाई में पुलिस ने दर्जनों लोगों से जुर्माना भी वसूला।
👁 12.4K views
12.4K views
Click


