20 वाहन चालकों से वसूले , 5500 रुपए
बेलाताल ( महोबा ) । पूरी प्रशासनिक व्यवस्था कोरोना के इर्द गिर्द सिमटकर रह गई है। अब पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों का जोर मास्क न पहनने व लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर आकर सिमट गया है।
अधिकारियों को अब सबसे बडी समस्या कोविड १९ लग रही है। राजस्व और कानूनी समस्याओं को दरकिनार कर अधिकारी लाकडाउन में चौराहों पर खडे होकर बिना मास्क वालों की धरपकड में लगे हैं।
पूरे दल बल के साथ डटे एसडीएम और सीओ ने आज मिलन चौराहे से गुजर रहे २० वाहन चालकों को कोविड १९ का पालन न करने पर उनका चालान काटने के साथ ५५०० रुपए की वसूली भी की।
👁 15.2K views
15.2K views
Click


