माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस अलर्ट, जांच शुरू

16010

अयोध्या:———–
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। शहर में दो मस्जिदों और एक क्षेत्र में सड़क पर आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है, जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस में खलबली मच गई। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर जिले भर में विशेष एलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वाले असमाजिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।शहर की टाटशाह मस्जिद कमेटी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में इन घटनाओं का उल्लेख किया गया है। तहरीर में कहा गया है टाटशाह मस्जिद और घोसियाना व कश्मीरी मोहल्ला क्षेत्र में मस्जिदों के पास आपत्तिजनक चीजें पाई गई हैं।इसके अलावा एक कागज पर आपत्तिनजक शब्दों में लिखा पाया गया है। कमेटी ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले के प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।मस्जिद के अंदर जाते डीएम नितीश कुमार
जिला प्रशासन ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर उन्हें विश्वास में लिया है। धर्मगुरुओं को आश्वस्त किया गया कि जिन लोगों ने भी इस तरह की हरकत की है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर नवदीव रिणवा, आईजी केपी सिंह, डीएम नीतिश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय ने शहर का भ्रमण किया। इसी के साथ टाटशाह मस्जिद के इमाम से भी मुलाकात की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि कश्मीरी मोहल्ला के मस्जिद व घोसियाना के सड़क पर पाए जाने वाले अपशब्द लिखे कागजों फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश कुमार पांडेय ने बताया जिन लोगों ने भी यह हरकत अंजाम दी उनके उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई का जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। किसी भी दशा में सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एवं एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

👁 16K views
16K views
Click