मुंबई से आए 32 लोगों को किया गया कोरन टाइन, कई फरार, तलाश में जुटी पुलिस

27023

बहराइच उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में आने वाले रिसिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने लगभग 32 लोगों को पकड़कर क्वॉरेंटाइन किया गया है। यह सभी मुंबई से वापस अपने गांव आ रहे थे। 40/50 की संख्या में आए इन मजदूरों में एक महिला भी बताई जा रही है। यह सभी मजदूर रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंचरौरा व लखैया जदीद के बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम मार्ग पर एक ट्रक से उतरे लगभग 40/50 लोग पैदल ही अपने गांव के लिए रवाना हो गए। रिसिया थाना क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने बड़ी संख्या में इन मजदूरों को देख कर पूछताछ शुरू की। पुलिस के नजदीक आते ही कुछ मजदूर इधर उधर भाग कर फरार हो गए। इनमें से लगभग 32 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर फौरन क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा है।

इस संबंध में रिसिया थाना प्रभारी ने बताया कि अंचरौरा व लखैया जदीद गांव के रहने वाले लगभग 40 से 50 की संख्या में लोग मुंबई से आए हुए थे, जिनमें से 32 लोगों को पकड़कर कोरन्टाइन किया गया है,

अन्य फरार लोगों के लिए तलाश जारी है।बहुत ही जल्द बाकी बचे अन्य भागे मजदूरों को भी पकड़कर क्वॉरन्टाइन किया जाएगा।

👁 27K views
27K views
Click