मुख्यमंत्री के आगामी संभावित दौरे से चमकी नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग की सड़क

18758

रायबरेली -रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 अगस्त के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट है।
नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग जाने वाली सड़क पर अचानक साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है।
जिस सड़क की बदहाली पर पहले अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती थी, वहां अब व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
सड़कों, नालों, पेड़ों और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शहर को साफ-सुथरा और हराभरा दिखाने के लिए विभागों में तेजी से काम चल रहा है।
लेकिन सवाल यह है कि अगर मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित नहीं होता, तो क्या इन व्यवस्थाओं की सुध ली जाती?
दौरे के दबाव में हुए काम ने वर्षों से उपेक्षित सड़कों और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 18.8K views
18.8K views
Click