मुख्यालय से प्राप्त 9 नये पीआरवी वाहनों को एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

25754

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा मुख्यालय डायल 112 से जिले को प्राप्त 9 नये पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा के और प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल 112 मुख्यालय से 7 नये चार पहिया वाहन स्कार्पियो तथा 2 दो पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं। पुलिस लाइन से एसपी द्वारा विधिवत हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया है। डायल-112 में नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने व जनपद में इनके संचरण से जिले में अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी साथ ही आपातकालीन पुलिस सेवा और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी।

नये पीआरवी वाहनों के आऩे से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी। जिससे निश्चित रुप से पीडितों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी साथ ही घटना स्थल पहुंचने में रिस्पांस टाइम को भी काफी कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, प्रभारी यूपी 112 शिवपाल सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार राय, प्रभारी यातायात  सुनील कुमार, प्रभारी परिवहन शाखा  भानुप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 25.8K views
25.8K views
Click